Highlights

इंदौर

पालीवाल महाजन समाज द्वारा समाज की बेटी का सम्मान... एमपी सिविल जज परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 7th रैंक..

  • 09 May 2022

इंदौर।  पालीवाल महाजन समाज इंदौर द्वारा समाज की बेटी वंशिता गुप्ता का एमपी सिविल जज परीक्षा में ऑल इंडिया 7th रैंक हासिल करने की खुशी में  वरिष्ठजनों ने, युवाकार्यकरिणी एवं महिला कार्यकारिणी ने  हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया। साथ ही सभी समाजजनों ने उनके आने वाले भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की, आशीर्वाद दिया।
वंशिता के साथ-साथ उनके माता मीना गुप्ता - पिता अरविंद गुप्ता और दादा जी श्री रमेश चंद गुप्ता का भी सम्मान समाज जनों ने फूल माला भेंट करके किया ।
सभी को संबोधित करते हुए वंशिता ने बताया कि उनका परिवार न्यायिक विभाग से जुड़ा हुआ है जिसमें उनके दादाजी और पिताजी ने उनकी मदद करते रहे है साथ ही परीक्षा के दौरान उनके मां-बाप ने उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित किया। वंशिता की माताजी ने सभी महिलाओं से कहा कि वह अपनी बेटियों को जो वह जीवन में करना चाहती हैं उसमें उनका साथ दें। 
उल्लेखनीय है कि वंशिता गुप्ता  को ऑल इंडिया एमपी सिविल जज वर्ग 2 परीक्षा में 265.67/442 अंक मिले है । 7th रैंक आई है।  कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल महाजन समाज इंदौर के अध्यक्ष दिलीप कानूनगो,युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुजीत पालीवाल, महिला अध्यक्ष करुणा पालीवाल के साथ सभी समाज के वरिष्ठजन और पूरी पालीवाल समाज की टीम ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया और सभी की सराहनीय उपस्थिति रही।