इंदौर। सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन हरएक को करना चाहिए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ परिजन को भी इसकी शपथ दिलवाई है।
उक्त शपथ कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम पुलिस आयुक्त नगरीय कार्यालय रेसीडेंसी एरिया पर पुलिस आयुक्त मिश्र द्वारा कार्यालयीन स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाई गई। मै शपथ लेते हुए उनहोंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षासंबंधी बातों का ध्यान रखेंगे। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाएंगें। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट एवं कार चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट धारण करेगें। कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगें। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन पर बात नहीं करेगें। हम हमेशा एम्बूलेंस एवं फायर बिग्रेड की गाडिय़ों को पहले जाने के लिये रास्ता देगें। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में पीडि़त की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगें।
इंदौर
पुलिस कमिश्नर ने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
- 10 Dec 2022