Highlights

इंदौर

पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

  • 12 Aug 2022

राजवाडा से निकली यात्रा में अधिकारी भी हाथों में तिरंगा लेकर हुए शामिल
इंदौर। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत शहर सहित देश भर में आयोजनों का दौर शुरू है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह शहर पुलिस ने राजवाडा से लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।
इसमें शहर के तमाम पुलिसकर्मी और उच्चाधिकारी मौजूद थे। राजवाडा से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस बैंड भी मौजूद था, जिस पर देशभक्ति के गाने और धुन बज रही थी। उधर, राज मोहल्ला से राजवाड़ा तक शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगीजिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही यह यात्रा, शहर की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा होगी, यात्रा को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है।
उधर, स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आरएपीटीसी ने तिरंगा बाइक रैली निकाली, जो विभिन्न मार्ग होते हुए वापस आरएपीटभ्सी पहुंची। इससे पहले पुलिस ने तिरंगा यात्रा भी निकाली थी। आरएपीटीसी के मुखिया डॉ वरुण कपूर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बाइक रैली रवाना की। रैली आवासीय परिसर, 60 फिट चैराहा, पल्हर नगर, अम्बिका पुरी एयरपोर्ट रोड एरोड्रम थाना, कॉलानी नगर एवं रामचन्द्र नगर चाौराहा होते हुए पुन: मुख्य प्रशासनिक भवन तक आयोजित की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था में पदस्थ शासकीय सेवको एवं प्रशिक्षणार्थियों एवं आम जनता के द्वारा आयोजित बाइक रैली में भाग लिया गया। इस अवसर पर संस्था के उपसेनानी प्राची द्विवेदी, हेमेन्द्र सूर्यवंशी, जगदीश राठौर, देवेन्द्र देवडे, पूनम राठौर, उनि0 कमल सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे। इससे पहले संस्था द्वारा तिरंगा रैली भी आयोजित की थी। जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ परिवार के लोग भी शामिल हुए थे।