Highlights

इंदौर

फरार शातिर चोर पकड़ाया

  • 04 May 2022

इंदौर। आपरेशन क्राइम कंट्रोल के तहत क्राइम ब्रांच ने चोरी नकबजनी के दो मामले में फरार आरोपी को गिर तार कर उससे एक लाख रुपए और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। उससे नकबजनी की अन्य वारदातों का सुराग मिलने की उ मीद है। आरोपी बेहद शातिर है। उस पर पहले ही चोरी,नकबजनी,मारपीट और जहरीली शराब के 11 केस दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लसूडिया में दर्ज चोरी एवं नकबजनी के दो प्रकरण में फरार आरोपी शहर में घूम रहा है जिसे मुखबिर सूचना पर टीम ने लसूडिया पुलिस के साथ  संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी बाबू उर्फ अब्दुल करीम पिता रऊफ निवासी- 33 अर्जुन पलटन,जिंसी हाट मैदान के पास, मल्हारगंज, को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी के द्वारा लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में 22 जनवरी को फरियादी के घर रात्रि में घुसकर अलमारी से नकबजनी करना तथा एक अन्य वारदात में लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नं 114 पार्ट-01 में 22 मार्च की रात्रि में बाथरूम में लगी खिड़की से घर के अंदर घुसकर नकबजनी करना स्वीकार किया। आरोपी बाबू उर्फ अब्दुल से चांदी का ब्रेसलेट,एक माइकल फोसिल कंपनी की महंगी घड़ी,एक अंगूठी का नग, एक लाख रुपए नगद एवं अन्य माल बरामद किया गया है। उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।