इंदौर। गत दिनों राजेंद्र नगर थानांर्गत चोइथराम मंडी में सांची पॉर्लर संचालक के बेटे पर एक बदमाश ने तलवार से जानलेवा हमला किया था। हमले में बेटा बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक उक्त बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
घटना सोमवार देर रात चोइथराम सब्जी मंडी गेट नंबर दो स्थित नंदकिशोर गुप्ता के सांची पार्लर की है।घटना वाले दिन दुकान पर बेटा रोहित बैठा था। आरोपी लखन तलवार लेकर पार्लर में घुसा और उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। हमले में रोहित बाल-बाल बच गया। इधर, नशे में धुत बदमाश ने तलवार से पूरे काउंटर पर तोड़ फोड़ कर दी। आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। मामले में फरियादी थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने अभी साहब नहीं है कहकर रवाना कर दिया। इधर, पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक बदमाश को पकडऩे में नाकाम है।
इंदौर
फुटेज के बाद भी नहीं पकड़ाया मंडी में उत्पात मचाने वाला बदमाश
- 03 Sep 2022



