-ग्रीन मार्ट शॉपी कंपनी के तीन आरोपी गिरफ्तार
-पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
इंदौर। कंपनी की फर्जी फ्रेंचाईजी और हेल्थ प्रोडक्ट के नाम पर हजारों का चूना लगाने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
एसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार इसी तरह की शिकायत फरियादी ने क्राइम ब्रांच को की थी। शिकायत की जांच डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के निर्देशन में फ्राड इन्वेस्टिगेशन सेल से कराई गई। इसमें पता चला कि आवेदक को ग्रीन मार्ट शॉपी कंपनी की फर्जी डीलरशीप फ्र्रेंचाइजी दिलवाने एवं उसके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कस्टमर उपलब्ध करवाने का बोलकर आवेदक से 15 हजार 600 रू लेकर थोड़े हेल्थ प्रोडक्ट भेजे, परंतु उनकी कॉस्ट फरियादी के द्वारा दिए गए पैसे से बहुत कम थी। उसके बाद से आवेदक से झूठ बोलकर कि कंपनी की पॉलिसी है आपको 12,948 रू एवं 13,000 रु. और देना होगा जो आपको 5 घंटे में वापस प्राप्त हो जाएंगे। फरियादी को आरोपियों ने विश्वास में लेकर कुल 41 हजार 548 रु. प्राप्त कर, न तो प्रोडक्ट दिए, न कस्टमर लिस्ट भेजी और न ही आवेदक के पैसे वापस किए।
पुलिस टीम ने जब फर्जी कंपनी के बैंक खाते व अन्य जानकारी की जांच में आरोपियों के द्वारा एमजी रोड स्थित रॉयल रतन अपार्टमेंट में संचालित ग्रीन मार्ट शॉपी कंपनी के नाम से कॉल के द्वारा ग्राहकों से संपर्क करते थे। वे ग्राहकों को अपने घर के आसपास के एरिया में कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने एवं प्रोडक्ट भी कंपनी के कस्टमर को बेचने का बोलकर उनको प्रत्येक प्रोडक्ट डिलीवरी पर एक्स्ट्रा प्रॉफिट के नाम पर झूठे विश्वास में लेकर कई लोगों से ऑनलाइन पेमेंट अपने अकाउंट में करवाते और उन्हें कस्टमर एवं प्रोडक्ट्स नहीं भेजते हुए ठगी करतेथे।
जेल जा चुका है मुख्य आरोपी
इनमें एक शातिर आरोपी कपिल करडीले के द्वारा वर्ष 2020 में भी आरोग्यांजली नामक फर्जी कंपनी के नाम से कूटरचित दस्तावेज बनाकर लोगो को डीलरशिप फ्रेंचाइजी देने के नाम से लाखो रुपए की ठगी की थी, जिस पर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें आरोपी द्वारा जेल से जमानत पर छूटने के बाद पुन: धोखाधडी करना शुरू किया था, जिसे दोबारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कपिल पिता दत्तात्रे राव करडिले नि. एलआईजी कॉलोनी, दीपिका पिता नाथूराम सिंह झिझोलिया नि. नेहरू नगर गली नं 7, श्रद्धा पिता ईश्वर साहनी नि. नेहरू नगर के विरुद्ध धारा 420, 406, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर
फ्रेंचाइजी के नाम ठगी करने वाले क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े
- 09 Jun 2022



