आधी रात को चालू हुए पंप फिर भी 15 टंकियां रहीं खाली
इंदौर। जलूद में बने विद्युत मंडल के सब स्टेशन में फाल्ट होने के कारण तीनों चरणों के पंप बंद करना पड़े थे और उसके बाद से ही सुधार कार्य शुरू कर दिया गया था, जो देर रात पूरा हुआ। पानी सप्लाय कम हुआ, जिसके चलते 15 टंकियां पूरी तरह खाली रहीं और चार टंकियां आधी अधूरी भर पाईं।
दरअसल जलूद में 33/06 केवी सबस्टेशन में फाल्ट होने के कारण अचानक पंप बंद करना पड़े थे और तीनों चरणों का सप्लाय रोक दिया गया था। वहां मौजूद विद्युत मंडल और नर्मदा प्रोजेक्ट के साथ-साथ कई अधिकारियों की टीम सुधार कार्य में जुटी थी। जैसे-तैसे कार्य पूरा कर रात 1 बजे पंप चालू किए गए। इसके बाद टंकियां भरने के काम शुरू किया गया।
नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक छत्रीबाग, भक्त प्रहलाद नगर, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी हाल, स्कीम 54, 74, स्कीम 114-पार्ट-1-2, स्कीम नंबर 78, लोहा मंडी, स्कीम 136, शिवनगर, खजराना और राजीव गांधी नगर की टंकियां पूरी तरह खाली रहीं, जबकि मल्हाराश्रम, स्नेह नगर, मूसाखेड़ी, वीणा नगर की टंकियां आधी अधूरी ही भर पाईं। मंगलवार को सुबह से ही लोग पानी नहीें मिलने के कारण लोग परेशान होते रहे और अलग-अलग वार्डों में निगम ने कई जगह टैंकर भेजे, ताकि पानी की दिक्कत ना हो।
इंदौर
फाल्ट के कारण शहर में नर्मदा जल की सप्लाय प्रभावित
- 10 Aug 2022



