इंदौर। आनलाइन धोखाधड़ी का नया मामला सामने आया है। एक युवक ने एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपित युवती ने युवक से पहले तो फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में नकली आइफोन भेज कर 14 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक गुलाब बाग कालोनी निवासी साकेत पिता चुन्नीलाल सेन की शिकायत पर आरोपित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। साकेत ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी फेसबुक पर साक्षी नामक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों मैसेंजर पर एक दुसरे से चेटिंग करते थे। युवती ने इसी दौरान एक आईफोन बताया जिसकी कीमत 14 हजार रुपये बताई थी।
बाजार भाव से सस्ता फोन मिलने के कारण साकेत ने फोन खरीदने की इच्छा जाहिर कर दी और 14 हजार रुपये भी दे दिए। युवती ने उससे घर का पता लिया और कहा कि फोन कोरियर से भेज दूंगी। साकेत युवती की बातों में आ गया और घर का पता भेज दिया।
डिलीवरी ब्वाय नकली फोन देकर भाग
पुलिस के मुताबिक आरोपित युवती (साक्षी) ने कोरियर कंपनी (इकोम एक्सप्रेस) से मोबाइल फोन की डिलीवरी करने का झांसा दिया और 31 मई को एक युवक को फोन लेकर भेज दिया। साकेत रिंग रोड़ पर फोन लेने गया और कोरियर ब्वाय से मोबाइल का पार्सल ले लिया। जब बाक्स खोलकर देखा तो उसनें नकली (डमी) फोन निकला। डिलीवरी ब्वाय भी मौका देखकर फरार हो गया। बुधवार को वह थाने पहुंचा और धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया। टीआइ रविंद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक फिलहाल डिलीवरी ब्वाय और उस मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है जिससे साकेत की बातचीत हो रही थी। शक है युवती (साक्षी) की भी फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगा गया है।
इंदौर
फेसबुक पर दोस्ती कर डमी मोबाइल थमाया, युवती को लगाई 14 हजार रुपए की चपत
- 02 Jun 2022



