Highlights

इंदौर

बच्चों में होने वाली बीमारियों के संबंध में दस्तक अभियान शुरू

  • 21 Jun 2022

इंदौर। बच्चों में होने वाली बीमारियों के संबंध में जन जागरूकता के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक चलेगा।
      इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालकालीन दस्त रोग में जिंक और ओआरएस के उपयोग को बढ़ाना तथा दस्तरोग की रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी जागरुकता बढ़ाने के लिए गतिविधियों का आयोजन करना है। यह साल में दो बार आयोजित किया जाता है, इसमें आशा, आंगनवाड़ी तथा एएनएम के माध्यम से घर-घर पर दस्तक देकर ग्रीष्म एवं वषार्कालीन दस्तरोग का नियंत्रण एवं ओआरएस तथा जिंक गोलियों का उपयोग, गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान तथा एनआरसी में रेफरल बाल्यकालीन निमोनिया को पहचानने हेतु लक्षणों का सरल चिन्हांकन, जन्मोपरांत शिशु द्वारा एक घंटे के भीतर स्तनपान तथा 06 माह तक केवल स्तनपान, 06 माह पश्चात अनुपूरक आहार एवं स्वच्छता संबंधी व्यवहार के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा।        दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर  मनीष सिंह के निर्देश पर प्री-दस्तक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर  पवन जैन की अध्यक्षता में इस कार्यशाला में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।            इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त झोनल चिकित्सा अधिकारी तथा समस्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।
111111111111111