Highlights

इंदौर

बदमाशों से हथियार बरामद

  • 24 Oct 2022

इंदौर। दीपावली के एक दिन पहले एक बदमाश पुलिस ने चार बदमाशों को मंदिर, कलाली, प्रमुख चौराहा और दशहरा मैदान से हथियार लेकर घूमता पकड़ा है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक अभिषेकपिता मनोज कुशवाह निवासी कुलकणी के भट्टा को सत्यसांई चौराहे से तथा खजराना पुलिस ने गणेश मंंदिर के पास से अमित पात्रो निवासी कंधारी नगर को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया है। इसी प्रकार हीरानगर पुलिस ने निखिल निवासी न्यु गौरी नगर को खातीपुरा कलाली के पास से चाकू सहित पकड़ा है। अन्नपूर्णा पुलिस ने दशहरा मैदान से सिद््रार्थ पिता अमरलाल सचदेव निवासी सिमलावदा जिला रतलाम को छूरा लेकर घूमते हुए पकडा है। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25 आर्मस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।