एजेंटी वसूलने वाले बदमाशों ने रुपए नहीं दिए तो किया हमला
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में बस वालों से एजेंटी वसूलने वालों बदमाशों ने एक बस चालक को रोका और उससे पांच सौ रुपए मांगे, नहीं दिए तो उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि धार निवासी रिहान खान की शिकायत पर आरोपी विशाल ठाकुर निवासी शिवलोक पार्क कॉलोनी राउ और शानू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । कैट रोड स्थित संजय नगर के पास से रिहान बस में सवारी लेकर जा रहा था। सामने से विशाल ठाकुर और शानू मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने बस को रोक लिया। आरोपियों ने रिहान से बस एजेंटी के बदले 500 मांगे । रिहान ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपियों ने उसे बस से उतारा और जमकर मारपीट की। इस दौरान सवारियों को भी धमकाया गया। रिहान से मारपीट के बाद बदमाशों ने उसे धमकाया हुए कहा कि आज के बाद यदि बस की एजेंटी नहीं दी जो जान से मार देंगे। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर
बस चालक को रास्ता रोककर पीटा
- 04 Jun 2022



