Highlights

देश / विदेश

बस्ती में 'लव जिहाद' के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: 100 से अधिक लड़कियां शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • 03 Feb 2026

बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. आरोप है कि मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके गिरोह ने 100 से अधिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया है. आरोपी खुद को हिंदू बताकर, कलावा पहनकर और शादी व नौकरी का झांसा देकर भरोसा जीतता था. बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल कर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था. पीड़िताओं को नेपाल सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने का भी आरोप है. विरोध करने पर उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया और अपहरण की धमकी दी गई. पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता बस्ती शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थी,जहां जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई जिसने खुद को हिंदू बताया और उसे अच्छे हॉस्पिटल में नौकरी दिलवाने के नाम पर बात ही बात में उसका मोबाइल नंबर ले लिया. धीरे धीरे उसने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया. युवती को शक न हो इसके लिए युवक बाकायदा अपने हाथ में कलावा पहनता था. भरोसा जीतकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा दे लगातार दुष्कर्म किया. जब बात हद से ज्यादा गुजर गई और युवती शिकायत लेकर उसके घर पहुंची तो घर में भी युवक ने अपने भाई व सहयोगी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं पीड़िता यदि आरोपी के पास नहीं जाती थीं तो उसके परिवार को टार्चर किया जाता और भाई को भी किडनैप कर लिया जाता था. थक हारकर युवती को मजबूर होकर जाना ही पड़ता था.
साभार आज तक