खंडवा। खंडवा के एक आदिवासी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को उसी के पति ने अंजाम दिया। गर्दन पर पीछे से 8-10 बार वार किए, जब तक सास चलती रही, वह उसे मारता गया। घटना के समय मृतिका की बहू पास में ही खड़ी थी। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह बाप-बेटे का विवाद है। बेटा काम पर नहीं जाता तो पिता उसे डांटता और इसी बात पर मां पक्ष लेती थी जो पति को नागवार गुजरा।
मामला आदिवासी बाहुल्य खालवा थाना क्षेत्र के गांव टिगरिया का है। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। मृतिका फुलवंतीबाई (50) के गर्दन पर पुलिस को कुल्हाडी के 8-10 वार मिले। बहू प्रमिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर कुंजीलाल ने सास का कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी कुंजीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के समय कुंजीलाल ने पत्नी फुलवंती से शराब को लेकर रुपए मांगे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ और कुंजीलाल ने वारदात को मौके पर उपजे विवाद के बाद अंजाम दे दिया। हत्या से कुछ देर पहले कुंजीलाल का उसके बेटे से भी विवाद हुआ था। बेटा कोई काम-धंधा नहीं करता था। इस बात पर घर में विवाद होता था। फूलवंतीबाई हमेशा अपने बेटे का पक्ष लेती थी। टीआई परसराम डाबर ने बताया वह मामले की जांच कर रहे हैं।
खंडवा
बहू के सामने सास का कत्ल, नशेड़ी पति ने कुल्हारी से गर्दन पर 10 वार किए
- 01 Jun 2022