कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वो सुबह-सुबह कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा और गो बैक के नारे लगाए. मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'हमने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की... चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में अहिंसक और दबाव रहित चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है...'
साभार आज तक
देश / विदेश
बंगाल चुनाव 2026: CEC ज्ञानेश कुमार को कालीघाट में दिखाए गए काले झंडे, लगे 'गो बैक' के नारे
- 10 Mar 2026



