Highlights

इंदौर

बादलों ने बढ़ाया रात का तापमान, सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा

  • 06 Jan 2022

बादलों के खत्म होते ही फिर लौटेगी ठंड
इंदौर। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेस्लियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह बादल छाए रहे और कुछ समय के लिए धूप भी निकली। दिनभर सूरज के साथ बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह के समय द्श्यता तीन हजार मीटर तक दर्ज हुई। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिमी हवा 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक, इंदौर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है हालाकि शाम तक बूंदाबांदी जैसी स्थिति नहीं रही सिफ4 बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी होने की स्थिति बरकरार रहेगी। वर्तमान में दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके बाद 7 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से चक्रवाती घेरा बनेगा। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेशभर में 11 जनवारी तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में आने वाले दिनों में धुंध के साथ कोहरे का असर भी दिखाई देगा।