Highlights

इंदौर

बंदूक-कारतूस ले भागे चोर

  • 25 Jul 2022

नकदी और जेवरात पर भी किया हाथ साफ
इंदौर। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया और यहां से बंदूक व कारतूस चुरा ले गए। वारदात रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर हुई। चोरों ने यहां से नकदी व जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात महालक्ष्मी नगर में रहने वाले प्रभात काबरा के घर पर हुई। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को वह परिवार के साथ बेटी के घर लुधियाना गए थे। एक हफ्ते बाद लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर देखा तो लाइसेंसी बारह बोर बंदूक, 10 कारतूस, 57 हजार नकदी और सोने-चांदी सहित लाखों का माल गायब था। चोरी की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी। इसी प्रकार लसूडिय़ा थाने के साईं सिटी ग्राम ढाबली में भी चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार फरियादी दीपक पिता वीरेन्द्र नाथ दुबे ने शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। इसी के चलते उन्हें कई बार बाहर जाना पड़ता है। कुछ समय पहले पत्नी मु्बई मायके गई थी तो माता-पिता यूपी गए थे। फरियादी घर पर अकेला ही था। कंपनी के काम से वह रतलाम गया और वहां से लौटा तो घटना का पता चला। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख का माल ले भागे।