Highlights

इंदौर

बाधक धर्मस्थल हटाने की छह माह बाद ली सुध

  • 10 May 2022

आयुक्त की लचर कार्यशैली से एमजी रोड का काम हो रहा बाधक
इंदौर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक(एमजी रोड) सड़क चौड़ीकारण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। यहां छह माह बाद बाधक धर्मस्थलों को हटाने की सुध ली है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल की लचर कार्यशैली के चलते अब तक पौने दो किलोमीटर सड़क तैयार नहीं हो सकी, जबिक अगस्त में बाधक हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। यही हाल रहा तो बारिश में आधा अधूरा सड़क निर्माण हो सकेगा, जिससे दुकानदारों के साथ रहवासियों को भी दिक्कत आएगी।
अब जाकर मिली सहमति
पौने दो किलोमीटर मार्ग में 5 से अधिक धर्मस्थल हैं, जिन्हें अन्यत्र विस्थापित करने की योजना बनाई थी। लेकिन धर्मस्थलों से जुड़े लोगों से निगम समन्वय नहीं बना पा रहा था, जिससे धर्मस्थल जस के तस खड़े हैं। सोमवार को प्रोजेक्ट के अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने धर्मस्थलों से जुड़े लोगों से बात की। काफी समझाइश के बाद धर्मस्थलों को हटाने की सहमति बन पाई। इसी क्रम में गोराकुंड चौराहे स्थित श्री जानकीनाथ मंदिर की दूसरी व तीसरी छत को हटाया जाएगा।