इंदौर। बीमा कर्मचारियों के संगठन सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पालाईज एसोसेशन ( सी जेड आई ई ए ) का चार दिवसीय महाधिवेशन आज से इन्दौर के पंजाब अरोड़ वंशी धर्मशाला में शुरु हो गया। महाधिवेशन की शरुआत आज एक विशाल रैली के माध्यम से हुई। अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक ढवले ने उदघाटन करते हुए मजदूर कर्मचारी किसान एकता का आव्हान किया। महाधिवेशन को ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव श्रीकान्त मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अमानुल्ला खान, सी जेड आई ई ए के महासचिव धर्मराज महापात्र , अध्यक्ष एन चक्रवर्ती सीटू के कैलाश लिम्बोदिया बी एस एन एल के प्रकाश शर्मा ने भी सम्बोधित किया। वक्ताओ ने एल आई सी में आई पी ओ आने के बाद की चुनौतियों का सामना करने, एल आई सी को सार्वजनिक उद्योग में बचाये रखने, बीमा प्रीमियम पर से जी एस टी समाप्त करने, एल आई सी अभिकत्र्ताओं के समक्ष चुनौतियों का मुकाबला करने, श्रम संहिताओ को वापस लेने, मेहनतकश वर्ग की एकता कायम रखने आदि मुद्दों पर जोर दिया। इंशुरेन्स एम्पलाईज यूनियन इन्दौर के महासचिव अजित केतकर ने संचालन किया।
इंदौर
बीमा कर्मचारियों के मध्य क्षेत्र का महाधिवेशन प्रारम्भ
- 12 Dec 2022