Highlights

देश / विदेश

ब्राजील में कुदरत का तांडव: भीषण बाढ़ से अब तक 46 की मौत, दर्जनों लापता

  • 26 Feb 2026

रियो डी जेनेरियो। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक 46 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग लापता है, जिनको तलाश जारी है। वहीं लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर है। दक्षिणपूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में आई भीषण बाढ़ में लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने की आशंका है। 
साभार अमर उजाला