Highlights

देश / विदेश

बुलंदशहर में सनसनी: पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, नीचे पड़े थे देवर और मासूम बेटी के शव

  • 14 Mar 2026

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे स्थित पेड़ पर महिला देवी सरकार (32) का शव फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे उनकी चार साल की मासूम बेटी सावंती और देवर सरल (28) का शव पड़ा था।
इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पति ने पूछताछ में बताया है उसका छोटा भाई सरल सरकार अविवाहित था। वह उसके साथ रहना चाहती थी, इसके लिए आए दिन घर में झगड़ा करती थी। कई बार वह उसके पास रहने के लिए भी चली गई। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पत्नी लगातार उस पर शादी के लिए दवाव बना रही थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।
यह मामला पत्नी के मायके वालों को भी बताया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सरल के शादी से फिर इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया होगा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बेटी सावंती और देवर सरल सरकार की गला दबाकर हत्या हुई है। जबकि महिला की मौत लटकने से हुई है। नींद की गोली या जहरीला पदार्थ सेवन के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
आरपीएफ प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह इंजीनियरिंग विभाग के कीमैन सोनपाल रेलवे लाइन पर दैनिक जांच कर रहे थे। उनको लाइन के किनारे पापड़ी के पेड़ पर महिला का शव लटका दिखा। वह जब नजदीक गए तो स्तब्ध रह गए। पेड़ के नीचे एक बच्ची और युवक का शव भी पड़ा हुआ था। उन्होंने 112 पर पुलिस और रेलवे विभाग को सूचना दी। 
सुबह 7:55 बजे कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद खुर्जा देहात और नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुरुआत में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो रही थी।
मृतक पहनावे से पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मजदूरों से पूछताछ की तो इनकी शिनाख्त हो गई। इसमें महिला की पहचान देवी सरकार (32) के रूप में हुई। मृतक युवक की महिला के देवर सरल सरकार (28) और मृत बच्ची की पहचान महिला की बेटी सावंती (4) के रूप में हुई।
महिला और उनका पति अपेश्वर खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित अमित पॉटरी में मजदूरी करते थे। वहीं पॉटरी के पीछे बने कमरे में रहते थे। देवर सरल सरकार मुंडाखेड़ा में स्थित डीलक्स पॉटरी में मजदूरी करता था। वह नेहरूपुर में किराए पर रहता था।
साभार अमर उजाला