Highlights

देश / विदेश

बिलासपुर में सनसनी: सिरफिरी प्रेमिका ने घर में घुसकर की प्रेमी की हत्या, सोशल मीडिया पर दूरी बनाने की मिली खौफनाक सजा

  • 04 Feb 2026

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुई. दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप से गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हो गई कि उसने बॉयफ्रेंड के सीने में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी जान ले ली. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया.
जानकारी के अनुसार, 22 साल की रोशनी और 25 साल के कामता प्रसाद सूर्यवंशी की दोस्ती करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन कुछ समय बाद कामता ने रोशनी से दूरी बना ली. उसने न केवल बात करना बंद कर दिया, बल्कि कॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोशनी को ब्लॉक भी कर दिया. इसी से नाराज रोशनी को शक था कि कामता ने उसे छोड़कर किसी दूसरी लड़की से दोस्ती कर ली है.
इसके बाद मंगलवार की सुबह रोशनी चाकू लेकर कामता प्रसाद के घर पहुंची. दोनों के बीच कुछ देर तक वहां कहासुनी होती रही. इसी दौरान गुस्से में आकर रोशनी ने कामता के सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल कामता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हड़कंप मच गया.
साभार आज तक