लखनऊ. उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से अररिया के रहने वाले मौलाना ने एक धार्मिक सभा में गौकशी कानूनों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बलरामपुर और बहराइच समेत कई जिलों में केस दर्ज हुए. यूपी पुलिस की कई टीमें अलर्ट पर थीं और सादी वर्दी में पहुंची एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौलाना को हिरासत में ले लिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान मौके पर काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों द्वारा मौलाना को ले जाते देख स्थानीय लोगों को लगा कि यह अपहरण की घटना है. मामला तब शांत हुआ जब स्थानीय विधायक ने थाने से संपर्क किया. विधायक ने पुष्टि की कि यह कानूनी कार्रवाई है और उन्होंने परिवार को कानून पर भरोसा रखने को कहा. एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस मौलाना को ले जाती दिख रही है और अब उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश लाया गया है.
साभार आज तक
देश / विदेश
बिहार के पूर्णिया से मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, गौकशी और अभद्र बयान पर था केस
- 31 Mar 2026



