उज्जैन। भूतभावन बाबा महाकाल की नगरी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्तगण भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। भगवान का पूजन अर्चन कर
सोने,चांदी के आभूषणों सहित अन्य वस्तुएं भी अर्पित कर रहे हैं। महाकाल के ऐसे ही एक भक्त ने 1 लाख 8 हजार कीमत के 2 आम भगवान महाकालेश्वर को भेंट किए। मंगलवार को जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने विदेशी प्रजाति के 1 लाख 8 हजार मूल्य के 2 आम भगवान महाकाल को अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर-2, ई-2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैं। श्री परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त है,महाकाल बाबा के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है। 10 एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्में हैं। संकल्प ने बताया कि वे प्रतिवर्ष फार्म हाउस के आम भगवान को अर्पित करते है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो के लगभग है।
उज्जैन
भक्त ने बाबा महाकाल को 1 लाख 8 हजार के 2 आम अर्पित किए
- 19 Jun 2024