Highlights

इंदौर

भिक्षुक मुक्ति के लिए सुश्री जैन को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

  • 02 Jun 2022

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के इंदौर आगमन के दौरान कहा है कि इंदौर में कोई भी भिक्षुक नजर नहीं आएगा। इनका पुनर्वास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कोटक महिन्द्रा द्वारा भेंट एक एम्बुलेंस भी सुश्री रुपाली को सौंपी और भिक्षामुक्ति ब्रोशर का अनावरण िकया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा नो भिक्षा अभियान की शुरूआत की गई, जिसके अंतर्गत आम जनता को जागरूक किया जाएगा कि भिक्षा नहीं शिक्षा दें।
मुख्यमंत्री द्वारा भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर के ब्रोशर का भी अनावरण किया गया। साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान हेतु पुनर्वास केंद्र के लिए एंबुलेंस प्रदाय की गई जिसकी चाबी मुख्यमंत्री चौहान के हाथों संस्था प्रवेश अध्यक्ष सुश्री रूपाली जैन को दी गई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर अद्भुत शहर है, यहां जनभागीदारी का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत होता है। अत: जन-जन को आगे आना होगा और इंदौर में भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों के पुनर्वास के लिए अहिल्या धाम और शिवकुटी आश्रय स्थल बनाए गए हैं, वहां उनका पुनर्वास होगा।