एनजीओ चलाने वाले पर धोखाधड़ी में केस दर्ज
इंदौर। एक एनजीओ की वेबसाइड पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के इंदौर सांसद शंकर लालवानी पर फोटो लगाकर एनजीओ के नाम पर रुपए लेने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार भाजपा विधि प्रकोष्ठ निमेश पिता पंचप्रकाश पाठक निवासी झाबुआ टॉवर आरएनटी मार्ग की शिकायत पर आशीष पिता रामप्रताप शर्मा (39) निवासी कल्याण संपत गार्डन इन्दौर बायपास रोड सहारा सिटी के पास बिचौली मर्दाना के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक एनजीओ चलाता है इस एनजीओ के नाम वह लोगों से साथ ठगी करते हुए किसी न किसी कार्य को करने का बोलकर रुपए ले लेता है। लोगों को विश्वास में लेने के लिए उसने वेबसाइड पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद शंकर लालवानी का फोटो भी लगा रहा है और यह झांसा देता है कि यह भी हमारे साथ जुड़े हैं। जब इस बात की जानकारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ को लगी तो पुलिस को शिकायत की गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है।
इंदौर
भाजपा नेताओं के फोटो दुरूपयोग वेबसाइट पर लगाए
- 03 Oct 2022



