बचने के लिए तलैया में कूदा
उमरिया। मधुमक्खियों के झुंड ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक के दर्द से परेशान वृद्ध बचने के लिए तलैया में जा कूदा। उसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। वृद्ध के साथ मौजूद 2 साथी भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। दोनों इलाज के बाद स्वस्थ हैं। मामला पाली थाना के घुनघुटी चौकी का है। माधव यादव अपने दो साथियों के साथ गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गए थे। अचानक मधुमक्खियों ने वृद्ध और उसके दो साथियों को डंक मारना शुरू कर दिया। वृद्ध उनसे बचने के लिए पास की तलैया में कूद गया, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य
मधुमक्खियों के हमले में की मौत, दो घायल
- 06 Dec 2022