Highlights

इंदौर

महिला और किशोरी से जबर्दस्ती

  • 22 Jun 2022

इंदौर। तेजाजी नगर और बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला और किशोरी से जबर्दस्ती के मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता महिला की शिकायत पर पुलिस ने शेखर पाटीदार पिता ओमप्रकाश निवासी धामनोदए सुनील वर्मा पिता राधेश्याम निवासी खरगोन के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शेखर को वह एक साल से पहचानती है। उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते शेखर के पास गई थी। वह उसे सुनिल के पास एक होटल में ले गया। सुनिल के पास छोड़कर शेखर चला गया। उसे अकेला पाकर सुनिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद शेखर आया और उसने भी पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में लिया है।
इसी प्रकार बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। इससे बाद उसके अश्लील फोटो ले लिए। किशोरी को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो फोटो वायरल कर देगा। ये फोटो जब किशोरी के पिता तक भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की शिकायत पर विवेक के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी व आरोपी की दोस्ती थी। मार्च में आरोपी उससे कुछ बात कहने का बहाना बनाकर उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो ले लिए। किशोरी को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा और फोटो वायरल कर देगा। इस पर डर गई और इस बारे में किसी को नहीं बताया। पिछले दिनों आरोपी ने उसके अश्लील फोटो उसके पिता को भेज दिए। जब पिता ने फोटो देखे तो इस बारे में पूछताछ की। इस पर उसने घटना की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।