इंदौर। समीपस्थ पीथमपुर के सैक्टर 1 थाना क्षेत्र में जय नगर कॉलोनी में एक नव विवाहित महिला ने फांसी ली। महिला के पति ने कमरा खोला तो वह फांसी के फंदे लटकी मिली। महिला की 1 साल पहले ही शादी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि जय नगर में चंदेल आटा चक्की के सामने एक नव विवाहित याशिका पति पिंटू उर्फ प्रहलाद भिलाला (20) ने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। शाम को महिला के पति ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि याशिका फांसी पर लटकी हुई है। पति ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक केके चौहान व दल ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने मामला संदिग्ध था, इसलिए एफएसएल टीम को बुलाया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा कर कमरे को सील कर दिया है।
खुदकुशी का प्रयास
एक युवती ने मेकअप लिक्विड पीकर जान देने की कोशिश की है। कुछ समय पहले उसने एक युवक के खिलाफ रेप का प्रकरण भी दर्ज करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार युवती कुशवाहा नगर की रहने वाली है। कल रात उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। लसूडिय़ा इलाके में उसने मेकअप करने का लिक्विड पी लिया था। उसने जिसके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज करवाया था बताया जा रहा है उससे फोन पर बात भी की थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं उसे धमकाया तो नहीं गया है।
इंदौर
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- 22 Nov 2022