Highlights

इंदौर

महिला प्रॉपर्टी ब्रोकर से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर कर ली हजारों रुपए की खरीदी

  • 16 May 2022

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 60 साल की महिला प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ एटीएम में मदद के नाम पर बदमाश ने कार्ड बदल लिया। महिला के कार्ड से बदमाश ने 40 मिनट में स्कॉर्पियो के चार नए टायर खरीदे और 5 हजार का डीजल भी लिया। पुलिस अब दोनों जगह के फुटेज और गाड़ी नम्बर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन कर रही थी। तीन बार रुपए निकालने के बाद जब रुपए नहीं निकले तो मदद के लिए एक बदमाश वहां आया और उसने मदद की पेशकश की। महिला ने अपना कार्ड उसे दे दिया तो बदमाश ने 10 हजार रुपए एटीएम से निकालकर महिला को दे दिए। बदले में महिला की जगह अपना कार्ड थमा दिया। जिसके बाद मैं घर आ गई। घर आने के बाद जब मैंने एटीएम कार्ड देखा तो नहीं मिला। मैंने बैंक में स्टेटमेंट निकाला पता चला कि मेंरे खाते से 75 हजार निकाल चुके हैं। थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार महिला अंजलि धर्पे (60) प्रॉपर्टी ब्रोकर है। शातिर बदमाश ने महिला का बैलेंस भी देख लिया। महिला को इसका स्टेटमेंट देखने के बाद इसका पता चला। पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।