Highlights

इंदौर

महिला सहित तीन ने की खुदकुशी

  • 21 Jun 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर एक महिला सहित तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि महिला को बच्चे नहीं होने पर ताने दिए जाते थे, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी ।
पहला मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतका पूजा पति विजय निवासी सिमरोल गांव है। मायके वालों ने बताया कि एक साल पहले पूजा की शादी हुई थी। शादी के बाद से सुसराल वाले छोटी-छोटी बातों पर मानिसक और शारीरिक प्रताडऩा देते थे। वहीं बच्चे नहीं होने पर भी उनके ताने मिलते थे। इन्हीं से तंग आकर पूजा फंदे पर झूल गई।
इसी प्रकार जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक प्रकाश पिता कन्हैयालाल निवासी खातीवाला टैंक है। उसकी मोबाइल की शॉप है। वह पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार कल रात को वह कमरे गया उसके बाद वह बाहर ही नहीं निकला। इस पर परिजनों ने रात 11 बजे उसे अवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर जब खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था।  इसी प्रकार रावजी बाजार थाना क्षेत्र के राधा गोङ्क्षवद का बगीचा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि पिता सीताराम (35) को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसने कल रात को घर पर फांसी लगा ली थी। सुबह परिजनों ने देखा तो अस्पताल ले आए। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन किसी पारिवारिक समस्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एसिड पीने से मौत
ग्राम नरवल में रहने वाले एक युवक की एसिड पीने से मौत हो गई। अंकित पिता मुन्ना (को इलाज के लिए बड़़े अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने गलती से एसिड पी लिया था।