इंदौर। गुरुवार को राजेंद्र नगर की एक गरीब बस्ती में रहने वाली महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर पटरी पर लेट गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल स्पाट पर पहुंची। ट्रेन आने ही वाली थी इसके पहले ही पुलिस ने महिला की जान बचा ली। उसका पति से विवाद हो गया था और उसी कारण वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या के इरादे से यहां आई थी।
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने रोते हुए बताया कि मेरा पति मुझे बहुत परेशान करता है उसी के कारण मैं अपने दोनों बच्चों के साथ जान देने आई थी। महिला के दोनों बच्चे बेहद छोटे हैं। पुलिस महिला को लेकर उसके घर रवाना हुई है। उसके पति से पूछताछ करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। पटरी के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस की सजगता की प्रशंसा की है।
इंदौर
मां और बच्चे को खुदकुशी से बचाया, रेल पटरी पर लेट गई थी महिला
- 12 Aug 2022