इंदौर। परशुराम महासभा मध्यप्रदेश के प्रभारी संजय मिश्रा ने भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भगवान परशुराम के जीवन वृत्त को अगले शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में शामिल करने, संस्कृत एवं कर्मकांड की पढ़ाई करने वाले वेदपाठी छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने, मंदिर के पुजारियों का मानदेय तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपए प्रतिमाह करने जैसी घोषणाओं का स्वागत करते हुए उनके प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के स्कूलों में संस्कृत शिक्षक के 1900 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति भी की है और शेष स्कूलों में भी जल्द ही नियुक्ति का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से महासभा द्वारा राज्य शासन से इस आशय की मांगें की जा रही थी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से ब्राह्मण संगठनों में प्रसन्नता व्याप्त है।
इंदौर
मुख्यमंत्री की घोषणाओं का परशुराम महासभा द्वारा स्वागत
- 04 May 2022



