50वीं सीसुब अंतर सीमान्त प्लाटून वैपन शूटिंग प्रतियोगिता -2022 का पदक अलंकरण समारोह का रेवती रेंज पर आयोजन
इन्दौर। 50वीं सीमा सुरक्षा बल अंतर सीमान्त प्लाटून शूटिंग प्रतियोगिता -2022 गत गुरुवार से सीसुब रेवती रेंज पर आयोजित की जा रही है। सोमवार को यहां पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर इस पदक अलंकरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के निशानेबाजों को पदक भेंट किये। महानिरीक्षक, सीसुब, सीएसडब्ल्युटी के. के. गुलिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्री गुलिया ने आयोजित कार्यक्रम, इसका इतिहास एवं खेल चित्रफलक पर इसके महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
महानिरीक्षक, सीसुब श्री गुलिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में गरिमा विद्याविहार स्कूल इन्दौर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने विभिन्न स्पधार्ओं की विजेता टीमों एवं खिलाडियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए। उत्तर बंगाल सीमान्त ने राईफल मैच में स्वर्ण एवं कांस्य दोनों तथा जम्मू सीमान्त ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत राईफल मैच के पुरुष वर्ग में गुवाहाटी सीमान्त को स्वर्ण एवं जम्मू सीमान्त को रजत तथा कांस्य दोनों पदक प्रदान किए गए। महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जम्मू सीमान्त को प्राप्त हुआ तथा रजत एवं कांस्य पदक क्रमश: पंजाब एवं गुवाहाटी सीमान्त को प्रदान किए गए। एआईपीडीएम (अखील भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट) पिस्टल मैच में पुरुष एवं महिला श्रेणी में क्रमश: जम्मू तथा राजस्थान सीमान्त को स्वर्ण पदक दिए गए तथा उत्तर बंगाल एवं गुवाहाटी को क्रमश: रजत एवं कांस्य पदक दिए गए। 51 एमएम मोर्टार शूटिंग स्पर्धा में जम्मू सीमान्त द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया तथा उत्तर बंगाल सीमान्त ने रजत एवं पंजाब सीमान्त ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 से भी ज्यादा सीसुब महिला कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता में पुरुष कार्मिकों के साथ भाग लिया।
इंदौर
मंत्री उषा ठाकुर ने सीमा सुरक्षा बल निशानेबाजों को भेंट किए पदक
- 13 Dec 2022