इंदौर। विजय नगर पुलिस ने रविवार रात मंत्री तुलसीराम सिलावट का बेटी चिंटू बनकर फोन लगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित नशे में हंगामा करने वाले एक युवक को छुड़वाने की कोशिश कर रहा था। टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक डायल-100 ने रविवार को एक युवक को हिरासत में लिया था। जैसे ही आरोपित को थाने लेकर आए एक युवक ने कालकर कहा कि वह केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट का बेटा चिंटू सिलावट बोल रहा है। तुम्हारे पुलिसवालों ने जिस युवक को पकड़ा है उसको तुरंत छोड़ दो। टीआइ को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सिलावट के बेटे चिंटू के फोन पर काल कर दिया। चिंटू ने मुलजिम की सिफारिस के लिए फोन करने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। रात में ही टीआइ ने आरोपित के फोन की लोकेशन निकाली और पिवड़ाय से पकड़ लिया। आरोपित का नाम गोविंद पुत्र मोहन पोरवाल है। वह आटो रिक्शा चलाता है। उसने नशे में काल करना स्वीकारा है।
इंदौर
मंत्री का बेटा बनकर टीआइ को फोन लगाया, आरोपी पकड़ाया
- 10 Oct 2022



