Highlights

इंदौर

मंदसौर के युवक ने इंदौर में की खुदकुशी, दो अन्य ने भी फांसी लगाकर दी जान

  • 04 Jul 2022

इंदौर। मंदसौर के एक युवक ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  वहीं दो अन्य ने भी फांसी लगकर मौत को गले लगा लिया। तीनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना मूसाखेड़ी इलाके ही है। यहां से सम्राट सोलंकी मूल निवासी मंदसौर को मृत अवस्था में बड़े अस्पताल लाया गया। उसे अस्पताल लेकर वीरेंद्र ने बताया कि सम्राट यहां पर काम के लिए आया था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार को वह कमरे में गया तो इसके बाद बाहर नहीं आया। कल वह घर पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का दल वहां पर पहुंचा और दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला।  इसी प्रकार काजी की चाल में रहने वाले अमित पिता अशोक वर्मा को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया। रिश्तेदार ने बताया कि वह फ्लैक्स का काम करता था। पत्नी हाल ही में मायके गई हुई है। कल वह खाना देने के लिए उसके घर पर गया तो अमित फंदे पर लटका हुआ था। उधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने भी फांसी लगा ली। मृतक का नाम रमेश निवासी पीपल्या राऊ है। कल देर रात बेटा उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर गया था। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।