नशे का व्यापार करने वाले मुनक्का निमार्ताओं के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को विभिन्न क्षेत्रों में माफिया के रूप में कार्य कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश निरंतर दिए जा रहे हैं। इन्हीं निदेर्शों के पालन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा भांग माफिया मो. मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला पिता रफीक खान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये गए हैं। कलेक्टर सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत आज आरोपी को उसके देवास स्थित निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार विगत कई वर्षो से भांग के व्यापार में आरोपी मंजूर भांगवाला माफिया के रूप में कार्य कर रहा था। भांग माफिया मंजूर खान जो मूलत: नफीस बेकरी परिवार से संबंध्द है, विगत कई वर्षो से आबकारी विभाग से भांग की 28 दुकानों का ठेका प्राप्त कर उन्हें संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा अपने अवैध तंत्र से भांग की स्मगलिंग कर उसे मुनक्का व्यापारियों को बेचने की शिकायतें निरन्तर जिला प्रशासन एवं पुलिस को मिल रही थी। उक्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सिंह द्वारा कुछ समय पूर्व भांग माफिया मंजूर खान की सभी 28 लाइसेन्सी दुकानों के ठेके निरस्त कर दिये गये थे।
मुनक्का निमार्ताओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इन्दौर जिले में लगभग 17 मुनक्का निमार्ता हैं, जो आयुष एवं आबकारी विभाग से औषधि बनाने के लिए अनुमति प्राप्त है। किन्तु यह भी शिकायतें आ रही थी कि मुनक्का निमार्ता स्वीकृत औषधि फॉमुर्ले के तहत मुनक्का न बनाकर उसमें नशे हेतु अत्याधिक मात्रा में स्मगलिंग की हुई सस्ती भांग एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री डालकर मुनक्का को एक नशे की वस्तु के रूप में बाजार में बेच रहे है, जिसे समाज का गरीब वर्ग नशे के रूप में इस्तेमाल करते हुए अपने स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है। मुनक्का निमार्ताओं के संबंध में प्राप्त उपरोक्त शिकायत पर आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा जांच की जा रही है तथा शिकायत सही पाए जाने पर ऐसे मुनक्का व्यापारियों पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि इन्दौर में बडे मुनक्का निमार्ता जैसे सनन, मस्तान, काला घोड़ा, माहेश्वरी आदि बडी मात्रा में मुनक्का का उत्पादन करते है।
इंदौर
माफिया मंजूर भांगवाला पर रासुका की कार्रवाई
- 20 Aug 2022