Highlights

देश / विदेश

मुंबई साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: ₹4.62 करोड़ की ठगी के मामले में दो आरोपी दबोचे गए

  • 06 Feb 2026

नई दिल्ली. मुंबई पुलिस के वेस्टर्न रीजन साइबर सेल ने आईआईटी बॉम्बे की 74 साल की रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर से 4.62 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. साइबर क्राइम से जुड़े इस केस में नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों आरोपियों ने साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट्स उपलब्ध कराए थे, जिनका इस्तेमाल पीड़िता से ली गई रकम को रखने और निकालने के लिए किया गया. 
यह ठगी अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच हुई, जिसमें जालसाजों ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी और आईपीएस अधिकारी बताकर पीड़िता को वीडियो कॉल किया. आरोपियों ने दावा किया कि महिला के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 6 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन किया गया है, जिसके बाद उन्हें सीबीआई गिरफ्तारी का डर दिखाया गया. 
घबराहट में महिला ने अपने फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट समय से पहले तुड़वाकर अपराधियों के बताए अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर कर दिए. पुलिस ने पैसे के लेन-देन (मनी ट्रेल) की जांच के बाद इन दोनों मददगारों को दबोच लिया है.
साभार आज तक