Highlights

इंदौर

मौसेरी भाभी से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

  • 14 Jul 2022


इंदौर। रिश्ते में लगने वाली मौसेरी भाभी के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
11 जुलाई को एक महिला जिसकी उम्र 25 साल बडग़ोंदा थाने पर रिपोर्ट करने आई। जिसने बताया कि में उक्त पते पर रहती हूं दिनाक 22 जून को मेरे पति बाहर नोकरी पर गए थे तथा सास ससुर रिस्तेदारी में गए थे ,में तथा मेरा 3 साल का लड़का घर पर दोपहर करीब 1 बजे अकेले थे ।
इस दौरान मेरे पति की मौसी का लड़का मेरे घर आया और मेरे तीन साल के लड़के को खिलाने लगा में खिलाते खिलाते उसने चाकू निकाल लिया और मेरे लड़के की गर्दन पर रख दिया तो में डर गई और घबरा गई। उसके बाद मेरे पति की मौसी का लड़का बोला जैसा में बोलू वैसा करना नही तुम्हारे लड़के चाकू से मार देंगे फिर उसने मेरे साथ मुझे डरा धमकाकर मेरे साथमुँह दबाकर खोटा काम  (बलात्कार) किया । साथ ही अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया मेरे पति का मौसी का लड़का जाते जाते बोला अगर यह बात किसी को बताई तो में तेरे लड़के को जान से खत्म कर दूंगा एव वीडियो तेरे पति को भेज दूंगा और भाग गया। मैं डर गई थी क्योंकि वो मेरे पति का मोसी का लड़का था ।आज दिनाक को मेने यह घटना अपने पति को बताई तो अपने पति के साथ थाने पर रिपोर्ट करने आई हूं रिपोर्ट करती हूं।
महिला की रिपोर्ट पर थाना बडग़ोंदा पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 ,376 2', 506 भादवि का किया गया था  चुकी अपराध गम्भीर पृवत्ति का होने से वरिष्ठ अधिकारीगण आईजी इंदौर रेंज  राकेश गुप्ता , डीआईजी  इंदौर ग्रामीण चंद्र शेखर सोलंकी   , पुलिस अधीक्षक देहात इंदौर भगवत सिंह विरदे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शशिकांत कनकने , एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी  के निर्देशन मे  थाना प्रभारी बडगोंदा अमित कुमार के नेतृत्व  आरोपी को पकडऩे के लिएएक टीम गठित की गई जिसमें थाना प्रभारी अमित कुमार , जगवीर सिंह तोमर  प्रधान आरक्षक रियाज खान गोपाल राजावत  रवि राजावत ,संदीप ,रवि तिवारी सायबर सेल , द्वारा आरोपी को  जिला धार के पास से धर दबोचा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  उक्त टीम की मुख्य सराहनीय भूमिका रही