बारिश के बाद इंदौर के तालाबों की ताजा जानकारी
इंदौर। शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद बड़े तालाबों का जल स्तर बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक यशवंत सागर का जल स्तर उसकी क्षमता के आसपास पहुंच गया है। अगले एक-दो दिन में और अच्छी बारिश हुई तो तालाब पूरी तरह भर जाएगा। बड़ा बिलावली भी अब तक क्षमता से आधे से ज्यादा तक भरा हुआ है।
पश्चिमी क्षेत्र की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब शहर की जलप्रदाय व्यवस्था संभालने के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि उससे छह-सात टंकियां भरी जाती हैं। सबसे बड़ा तालाब लबालब रहेगा तो गर्मीभर वहां से पानी लिया जा सकेगा। वैसे भी अब नर्मदा से अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो गया है, इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। अन्य छोटे तालाबों में भरे पानी से आसपास के बोरिंग का जलस्तर बरकरार रहता है।
तालाबों के लेवल की ताजा जानकारी
यशवंत सागर- क्षमता १९फीट
वर्तमान स्थिति - १६.६
बड़ी बिलावली- क्षमता — ३४ फीट
वर्तमान स्थिति — १९
छोटी बिलावली- क्षमता १२ फीट
वर्तमान स्थिति ००
बड़ा सिरपुर- क्षमता — १६ फीट
वर्तमान स्थिति — ११
छोटा सिरपुर- क्षमता — १४ फीट
वर्तमान स्थिति — १३
पिपलियापाला- क्षमता — २२ फीट
वर्तमान स्थिति — १०
लिम्बोदी- क्षमता — १६
वर्तमान स्थिति — ६.१
इंदौर
यशवंत सागर का जल स्तर उसकी क्षमता के आसपास पहुंचा
- 15 Jul 2022



