Highlights

इंदौर

यातायात नियम तोड़ने वाले 888 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

  • 19 Apr 2022

इंदौर। यातायात के नियम तोड़कर तेज गति से गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना, अब वाहन चालकों को भारी पड़ेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने बताया कि एक जनवरी से 31 मार्च 2022 तक जिले में ऐसे 888 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित और निरस्त किए गए हैं। ऐसे 579 दो पहिया व 300 चार पहिया वाहन चालकों और नौ अन्य वाहन चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरटीओ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट आन रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा दिए गए निदेर्शों के तहत यह कार्रवाई की गई है।