इंदौर। तर्ज पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस अब तुरंत जुर्माना वसूल कर सकेगी। इसके लिए उसे पीओएस मशीन मिलेगी।
अभी ट्रैफिक पुलिस जब भी किसी का चालान बनाती है तो जुमार्ना भरने वाले के पास पैसा नहीं होता है ऐसे में एटीएम ढूंढना पड़ता है। कई बार एटीएम दूर होता है। अब पीओएस मशीनें मिलने से तुरंत जुमार्ना एटीएम कार्ड लगाकर वसूल दिया जा सकेगा। पीओएस मशीन से जुमार्ना भरवाने पर हजार रूपए पर 21 रू. आनॅलाइन पेमेंट टैक्स और पांच प्रतिशत जीएसटी भी चुकाना होगा। अभी भोपाल को बैंकों से सौ मशीनें मिली है। अब इंदौर की ट्रैफिक पुलिस को ये मशीनें मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस को पीओएस मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मशीनों को पुलिस को देने के लिए एमओयू साइन हुआ है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों से ही जुमार्ना वसूल किया जा सकेगा।
इंदौर
यातायात पुलिस को मिलेगी पीओएस मशीन, जुर्माने के लिए एटीएम नहीं जाना पड़ेगा
- 28 Apr 2022



