Highlights

इंदौर

यातायात पुलिस ने बनाए 554 वाहनों के चालन, नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे थे

  • 11 May 2022

इंदौर। डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर रेड लाइट का उलंघ्घन करने, बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारियों को बैठाने-उतारने वाले लोकपरिवहन, गलत दिशा में वाहन चलाने, लेफ्ट लेन बाधित करने, नो-पार्किंग में खड़े वाहनो पर विशेष अभियान चलाया  गया। इस दोरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनो के 554 चालान   बनाए गए।
कार्यवाही के दौरान बसो के 59, ऑटो रिक्शा के 89, कार/जीप के 167, मोबाइक के 154, लोडिंग वाहन 52 सहित अन्य वाहनों के बने चालान।  रेड लाइट उलंघ्घन करने पर 372 चालान बनें एक और नई गलती पर पूर्व में लंबित आरएलवीडी के 289 ई-चालानों की समन शुल्क राशि भी वसूल की गई।
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर महेश चंद जैन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात प्रबंधन जोन,बीट क्षेत्र के चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करते हुए,  क्यूआरटी -टीम  के साथ उन चिन्हित मार्गो, चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात प्रबंधन का कार्य करे, जिन चौराहों पर वाहन चालकों द्वारा अक्सर रेड लाइट का उल्लंघन, लेफ्ट लेन यातायात को बाधित करना, गलत दिशा में वाहन चलाकर, सवारियों को बीच सड़क पर उतार-चढ़ाया जाकर लापरवाहीपूर्वक/खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर, आम जनमानस का जीवन संकट में डाला जाता है, ऐसे वाहनो पर जीरो टोलरेंस अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करें।
यातायात प्रबंधन पुलिस की सभी टीमों ने बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ मधुमिलन, छोटी ग्वालटोली क्षेत्र , तीन इमली चौराहा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनो पर कार्यवाही कर 25 बस, व 24 अन्य वाहनो पर कार्यवाही की गई। प्रमुख चौराहों पर ऑटो रिक्शा के दस्तावेजों को चेक कर बिना फिटनेस/परमिट के चल रहे अवैध ऑटो पर कार्यवाही  की गई एवं पर रेड लाइट का उलंघ्घन, रॉंग साइड, वाहन चलाते मोबाइल फोन का उपयोग, बिना नम्बर/अमानक नम्बर प्लेट वाहनो पर भी कार्यवाही हुई।  सभी चौराहों पर रेड लाइट उलंघ्घन करने वाले वाहनो पर कार्यवाही कर 554 चालान कर पुराने ई-चालानों की समन शुल्क राशि भी वसूली गयी। यातायात के नियमो का उलंघ्घन करने पर कार्यवाही के दौरान बसो के 59, ऑटो रिक्शा के 89, कार/जीप के 167, मोबाइक के 154, लोडिंग वाहन 52 सहित अन्य वाहनों के चालान बनाकर समन शुल्क राशि वसूली गयी।