इंदौर। एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पीट-पीटकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया। युवक के परिजनों ने एक लड़की के भाई और पिता पर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि युवक लड़की से प्रेम करता था। इसी बात से नाराज होकर उसकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। कल शाम यहां पर नाले में एक युवक का शव मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे, पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम विनोद पिता श्याम चौधरी है। पुलिस के अनुसार विनोद एक लड़की से प्यार करता था। वह दो बच्चों का पिता है। इस पर लड़की के माता-पिता ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उसके पिता और भाई ने मारपीट कर दी, जिससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंक दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा।
इंदौर
युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लड़की के भाई और पिता पर लगाया आरोप
- 24 May 2022