इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती रेंज इलाके में कल रात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसकी बहन और पिता भी घायल हुए हैं। आरोपियों का युवक से बहन से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस के अनुसार घटना रेवती रेंज क्षेत्र की है । यहां रहने वाले युवक पर रविवार की रात घर के समीप ही रहने वाले बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर घर पहुंचकर विवाद किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पिता और बहनें बाहर आए और बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और भाई पर ताबड़ तोड़ चाकू से वारकर भाग निकले। यह देख परिजन व आसपास के रहवासी एकत्र हुए और तुरंत घायल को अरङ्क्षबदो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक की बहन और पिता भी घायल हुए हैं। मामले में परिजनों ने बताया कि परिवार की ही एक लड़की के साथ आरोपी आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसी बात का फरियादी पक्ष ने विरोध किया था तो आरोपी विवाद करने लगे थे। रात को घर आए और हत्या कर भाग निकले। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर
युवक को मार डाला, बहन और पिता भी हुए घायल, बहन से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था विवाद
- 27 Jun 2022