Highlights

इंदौर

युवक ने फांसी लगाकार दी जान

  • 31 Dec 2022

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि वह शादी नहीं होने के चलते परेशान था। माना जा रहा है कि इसके चलते ही उसने अपनी जान दी है।
पुलिस ने बताया कि मांगलिया में दीपक नामक युवक ने कमरे में फांसी लगा थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह रायसेन से दो दिन पहले अपनी मां के साथ यहां भाई प्रकाश के यहां पर आया था। वह हलवाई का काम करता था। परिजन ने बताया कि वह शादी नहीं होने के कारण लंबे समय से परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला कि वह अपने छोटे भाई के यहां मांगलिया में मां के साथ मिलने दो दिन पहले आया था। वह वापस अपने गांव अब्दुल्लागंज रायसेन जाने की तैयारी में था, लेकिन अचानक ही गुरुवार शाम फांसी का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।