Highlights

इंदौर

युवक पर पर जानलेवा हमला

  • 05 Dec 2022

इंदौर। एक युवक पर पुराने झगड़े की बात को लेकर 4 बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर की है। परवीन पति नजीर शेख ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इरशाद पिता इब्राहिम 30 साल घर के बाहर टहल रहा था तभी क्षेत्र के बदमाश फिरोज बिट्टू वसीम और रूबी आए और उसे गालियां देने लगे उसने गाली देने से मना किया तो उस पर चाकू से हमला किया और धमकी देकर फरार हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक चाकू इरशाद के पेट कमर और पीठ पर लगे हैं। आजाद नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा प्रकरण दर्ज किया है।

शराब के लिए दंपति को पीटा
इंदौर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दंपति को बेरहमी से पीटा और घर में तोडफ़ोड़ कर धमकी देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार हमीर चंद पिता जमुना प्रसाद 42 साल में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वहां परिवार के साथ गांधी पैलेस सिरपुर में रहते हैं। रविवार रात गजेंद्र करण रोशन रितेश घर में घुस गए और दारु पीने के लिए 5 हजार रुपए मांगने लगे नहीं देने पर धमकी दी कि क्षेत्र में रहना है तो हमें पैसे देना होंगे फिर चारों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की पत्नी सुलोचना बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की और फिर घर में तोडफ़ोड़ कर धमकी देकर फरार हो गए । चंदननगर पुलिसे आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।