रुपयों के लेनदेन में बदमाशों ने सीने में मारे चाकू
इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन में दो बदमाशों ने एक युवक की हत्या का प्रयास करते हुए उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। एक बदमाश ने पकड़ा और दूसरे ने सीने में चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना छोटी खजरानी इलाके की है। पुलिस के अनुसार सुमित पिता वीरेन्द्र नन्नोरे निवासी निवासी एल.एम.07 एमआईजी कालोनी की रिपोर्ट पर आकाश निवासी 25 छोटी खजरानी और अजय पिता निर्भय सिंह चौहान 22 साल निवासी छोटी खजरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी सुमित ने बताया कि आकाश एवं अजय मेरे भाई यश उर्फ अमित यश उर्फ अमित (25 )के पास सोमवार की रात करीब दस बजे मिलने के लिए ओर बोले जो मोटर साइकिल अंसार के पास गिरवी रख कर जो पैसे ले गया है वह रुपये अंसार को क्यों नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने विवाद किया और गालियां देने लगे। मेरे भाई ने गाली देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अजय ने मेरे भाई यश उर्फ अमित को पकड़ लिया तथा आकाश अपने घर के अन्दर से चाकू लेकर आया और यश को जान से मारने की नियत से सीने पर चाकू मारे जिससे भाई को खून निकलने लगा। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसी बीच यश के दोस्त गौरव व शुभम आ गये थे, जिन्होंने घटना देखी व बीच बचाव किया । इस दौरान दोनों आरोपी मौका पाकर भाग निकले। बाद में मैं मेरे भाई को घायल अवस्था में मोटर साईकिल पर बिठाकर इलाज हेतु एमवायएच अस्पताल इन्दौर लेकर गया जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर
युवक पर प्राणघातक हमला
- 13 Sep 2022



