Highlights

इंदौर

रक्षाबंधन के लिए जीपीओ पर लगाया बुकिंग काउंटर व स्टॉल

  • 30 Jul 2022

बरसात को लेकर विशेष लिफाफा की बिक्री शुरू
इंदौर। रक्षाबंधन को लेकर शहरभर में भले ही राखियों की दुकानें अभी सजना शुरू नहीं हुई है। मगर डाक विभाग ने त्योहार को लेकर तैयारियों पूरी कर ली है। डाक विभाग ने जीपीओ पर राखियों का स्टाल लगा दिया है। जहां अलग-अलग रेंज में राखियां रखी गई है। 10 से 100 रुपये के बीच की इन राखियों को बेचा जा रहा है। यहां तक डाक विभाग ने राखी भेजने की अलग से व्यवस्था कर दी है। विशेष बुकिंग काउंटर रखा है। यहां से सिर्फ राखियों की डाक गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है।
डाक विभाग विशेष बुकिंग के तहत तीन से चार दिन में पार्सल पहुंचाने का दावा करने में लगा है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक सामान्य डाक से भी राखियां भेजी जा सकती है। राखी और बुकिंग काउंटर के अलावा विभाग ने विशेष लिफाफे भी रखा है। बरसात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विशेष लिफाफ तैयार करवाया है। इसे राखी का पार्सल बरसात में भीग और पानी लगने से खराब न हो सके। लिफाफ में हल्का सा प्लास्टिक लगा है, जो राखियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। बिजनेस पार्सल इंचार्ज श्रीनिवास जोशी का कहना है कि इन लिफाफों की काफी डिमांड है। अभी तक तीन से चार हजार लिफाफे बिक चुके है। वैसे इंदौर में दस हजार से अधिक लिफाफे बुलवाए है।
वे बताते है कि विभाग ने राखी, बुकिंग और लिफाफे की व्यवस्था की है। ताकि ग्राहकों को डाकघर में आने के बाद कहीं और जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं की वजह से विभाग की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। वे कहते है कि पार्सल को जल्द पहुंचने के लिए विभाग ने नौ स्थानों की फ्लाइट से अनुबंध किया है, जिसमें दिल्ली-मुंबई, गोवा, बेंगलुरु, अहमदाबाद, नागपुर, रायपुर सहित अन्य शहर शामिल है।