इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में कल रात एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि घायल और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। उधर, घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक अन्य घटना में युवक के सिर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
पहली घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। हमले में शाहरुख खान नामक युवक के शरीर पर चाकू के 15 से भी ज्यादा वार मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसके पेट में सरिया भी आरपार हुआ है। शाहरुख को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आजाद नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसी प्रकार सिमरोल में तेजपुर गड़बड़ी का युवक घायल हालत में मिला। जानाकारी के अनुसार तुलसीराम तेजपुर गड़बड़ी को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया। उनके सिर में चाकू लगे हैं। भाई ने बताया कि तुलसीराम सब्जी बेचता है। कल उनके पास में ए्बुलेंस के ड्राइवर का फोन आया। उसने बताया कि तुलसीराम सिमरोल के ढाबे पर घायल हालत में मिला है। इस पर वह अस्पताल पहुंचे। तुलसी राम के सिर में चाकू लगे हैं। अभी उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में इतना बताया कि तो मंडी चौराहे पर शराब पी रहा था। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। वह कैसे सिमरोल पहुंचा उसे पता नहीं है। पुलिस को आशंका है कि जिसके साथ में शराब पी रहा था संभवत: वही उसे अपने साथ सिमरोल लेकर गए हैं। वहां पर विवाद हुआ तो उसे चाकू मार दिया।
इंदौर
रंजिश में युवक पर हमला, आरोपियों ने मारे चाकू, एक अन्य घटना में सिर में मारा चाकू
- 06 Sep 2022



