इंदौर। दीपोत्सव पर गुलाबी ठण्ड का अहसास कराकर गायब हुई ठण्ड के अब फिर से लौटने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग ने 10 नवम्बर के बाद मौसन में बदलाव की संभावना बताई थी। इसी कड़ी में अब रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है जबकि दिन का तापमान भी मामूली कम हुआ है। मौैसम वैज्ञानिकों ने ने अब तापमान में गिरावट के आसार बताए हैं जिसके चलते अब लोगों का ठण्ड का अहसास होगा।
रात का पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस था जो बढ़कर 5 डिग्री से ज्यादा रहा। दरअसल इसका कारण ठण्ड को प्रभावित करने वाला पश्चिम विक्षोभ अब कमजोर हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है जबकि रात का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पहले से तो कम हुआ है लेकिन फिर भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वैसे अभी हवा की दिशा पश्चिमी बनी हुई है जिसके चलते बादल छाए हुए हैं और नमी बनी हुई है। गुरुवार से बादल छंट जाएंगे और आसमान साफ रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 नवंबर से फिर बदलाव महसूस होने लगेगा। विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। इससे दिन और रात 40 फीसदी पर के तापमान में कमी आने लगेगी। नवंबर की शुरूआत में ही दो विक्षोभ आ चुके हैं। इस कारण समय पर ठंड का सीजन शुरू होने के बाद भी गर्मी महसूस हो रही है। पिछले साल भी लगभग इसी तरह नवंबर की शुरूआत हुई थी। महीनेभर में न्यूनतम तापमान का स्तर 13.5 डिग्री ही रहा था। इस बार भी न्यूनतम तापमान का स्तर 12 से 13 डिग्री के बीच ही रह सकता है।
इंदौर
रात का पारा 3 डिग्री गिरा; फिर भी ज्यादा, अब गुलाबी ठण्ड लौटने के बने आसार
- 11 Nov 2022